
J-K: ऑपरेशन, एनकाउंटर के बावजूद कश्मीर में सक्रिय हैं 159 आतंकी, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में!
AajTak
Jammu kashmir New: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल और पुलिस आतंकियों का सफाया करने में लगे हुए हैं. घाटी में आतंकी किसी भी तरह की घटना को अंजाम न दें सकें इसके लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं.
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकियों के हौंसले पस्त करने के लिए सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन कर रहे हैं. सुरक्षा बलों के सूत्रों ने आजतक को एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि इस साल अलग-अलग ऑपरेशन में अब तक 62 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है. इनमें से 18 आतंकी पाकिस्तानी हैं. इसके बावजूद जम्मू कश्मीर में सैकड़ों की संख्या में आतंकी सक्रिय हैं. सूत्रों ने जानकारी दी है कि कश्मीर घाटी में अब भी लगभग 159 के आसपास टेररिस्ट मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं, जिनकी संख्या 83 बताई जा रही है. वही जैश के 30 और हिजबुल मुजाहिदीन के 38 आतंकी कश्मीर घाटी में मौजूद हैं. पिछले कुछ दिनों की अगर बात करें तो सुरक्षा बलों ने आतंकियों के सफाया करने के लिए कई ऑपरेशन चलाए हैं.
पीओके में मौजूद हैं 80 से ज्यादा आतंकी सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को सीमा पार से घुसपैठ कराने का ट्रेंड पिछले कुछ दिनों में बढ़ा है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में टेरर कैम्प्स में बड़ी संख्या में आतंकियों की मौजूदगी बढ़ाई गई है. सूत्रों के मुताबिक पीओके में अफगानिस्तान से लौटे करीब 80 आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी है.
लॉन्चिंग पैड के जरिए होगी आतंकियों की घुसपैठ? खुफिया एजेंसियां के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने एक दर्जन से ज्यादा टेरर कैम्प्स को दोबारा सक्रिय किया है. आजतक के हाथ जो खुफिया जानकारी लगी है उसके मुताबिक लश्कर, जैश और अफगानी आतंकियों के कई दर्जन से ज़्यादा आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आर्मी ने ट्रेंड कर उरी के पास मौजूद 5 लॉन्चिंग पैड पर इकट्ठा कर इनको पहाड़ी रास्तों के जरिए कश्मीर घाटी में घुसपैठ करा सकते हैं.
उरी के पास मौजूद हैं ये लॉन्च पैड
1. कथाई 2. पटियान 3. पांडू 4. बोकरा गली 5. खोजबंदी पर भारतीय सुरक्षा बलों की नज़र है.
सूत्रों का यह भी कहना है कि जिन आतंकियों को लॉन्च पैड पर लाया जा रहा है, उनको वॉर लाइक युद्धक सामग्री देने की भी जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली है. खुफिया रिपोर्ट ने ये जानकारी दी है कि बालाकोट में ट्रेंड आतंकियों को कश्मीर घाटी में भेजने के लिए मानसेहरा, मुज्जफराबाद, कोटली निकैल होते हुए बिम्बर गली के रास्ते कश्मीर में घुसपैठ कराने की पाक ISI की साजिश है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







