
J-K: अब बिनेर में आतंकी ढेर, बारामूला में 24 घंटे में 2 टेररिस्ट मारे गए
AajTak
रविवार तड़के साढ़े 5 बजे पुलिस की तरफ से बताया गया कि एनकाउंटर में एक आतंकी मार गिराया है. उसके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. बता दें कि इससे पहले शनिवार तड़के भी सुरक्षाबलों ने आतंकी के होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी की थी और मौके से एक आतंकी को ढेर कर दिया था.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है. मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबकि, आतंकी के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. देर रात सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने बिनेर इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी थी.
रविवार तड़के साढ़े 5 बजे पुलिस की तरफ से बताया गया कि एनकाउंटर में एक आतंकी मार गिराया है. उसके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. बता दें कि इससे पहले शनिवार तड़के भी सुरक्षाबलों ने आतंकी के होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी की थी और मौके से एक आतंकी को ढेर कर दिया था. दो सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए थे.
बारामूला इलाके में 24 घंटे के अंदर दो आतंकी मारे गए हैं. शनिवार को वानीगाम बाला क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी मारा था. जबकि रविवार तड़के बिनेर इलाके में आतंकी मारा गया है.
पुलिस का कहना था कि बारामूला जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था.
बता दें कि इससे पहले बुधवार की सुबह भी जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ की खबर आई थी. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों को घेर लिया था. मुठभेड़ की ये घटना कुलगाम जिले के यारीपुरा की थी.
जानकारी के मुताबिक यारीपुरा के बरईहार्ड काठपुरा इलाके में 27 जुलाई की सुबह सुरक्षाबलों के जवान गश्त पर निकले थे. इसी दौरान एक जगह दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना पाकर सुरक्षाबलों के जवान उस स्थान पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









