
Italy vs Scotland, T20 World Cup Live Score: वर्ल्ड कप डेब्यू पर इटली ने जीता टॉस, स्कॉटलैंड की बैटिंग जारी
AajTak
ITA vs SCO Live Score: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इटली और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला जारी है. इस मुकाबले के जरिए इटली की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-7 में आज (9 फरवरी) इटली का सामना स्कॉटलैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. ग्रुप-सी के इस मुकाबले में टॉस इटली की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इटली की टीम पहली बार क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रही है, ऐसे में इसके लिए ये टूर्नामेंट बेहद खास है. दूसरी ओर स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के बाहर होने के बाद विश्व कप में भाग लेने का मौका मिला है. स्कॉटलैंड ने पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जहां उसे 35 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. स्कॉटलैंड-इटली मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
मुकाबले में स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड क्युरी.
मुकाबले में इटली की प्लेइंग इलेवन: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीडे (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन, थॉमस ड्रेका.
इटली का फुल स्क्वॉड: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीडे (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन, थॉमस ड्रेका, जैन अली, सैयद नकवी, मार्कस कैंपोपियानो और जसप्रीत सिंह
स्कॉटलैंड का फुल स्क्वॉड: मार्क वाट, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ओलिवर डेविडसन, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसान, सफयान शरीफ, जॉर्ज मुन्सी, ब्रैड व्हील, फिनले मैक्क्रीथ, ब्रैड क्युरी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












