
Israel-Palestine conflict: रात भर दागे गए रॉकेट, धुआं-धुआं रहा आसमान... हमास के हमले में अबतक 300 लोगों की मौत, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 250
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष जारी है. शनिवार तड़के शुरू हुए इस संघर्ष को शुरू हुए अब 24 घंटे का समय पूरा हो रहा है. यानी कि घोषित तौर पर इस जंगी माहौल को पूरा एक दिन हो रहा है. इस 24 घंटे के दौरान क्या-क्या घटनाएं हुईं. इस पर डालते हैं एक नजर
इजरायल के लिए शनिवार की सुबह वो ऐतिहासिक त्रासदी लेकर आई, जो इस देश ने अब तक नहीं देखी थी. फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. इस संघर्ष 24 घंटों में अब तक मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अबतक इजरायल के 300 लोग मारे जा चुके हैं तो वहीं जवाबी हमले में गाजा में 230 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों की बात करें तो उनकी संख्या 3500 से अधिक हो गई है.
इससे पहले हमास की ओर से दावा किया गया था कि उसने कई इजरायली सैनिकों को बंधक बना लिया है. वहीं कई इजरायली नागरिकों को भी बंधक बनाए जाने की जानकारी है.
रात भर जारी रहे हमले हमास के हमले के बाद इजरायल और फिलिस्तीन में संघर्ष रात भर भी जा रहा है. दोनों ओर से हमले लगातार होते रहे. इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सेना अभी भी दक्षिणी इजरायल के कुछ हिस्सों में हमास के साथ लड़ाई में लगी हुई है और देश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है. सोशल मीडिया पर एक ब्रीफिंग में, प्रवक्ता ने यह भी कहा कि गाजा के पास इजरायली कस्बों पर शनिवार के आश्चर्यजनक हमले में हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों और सैन्य कर्मियों की बड़ी संख्या युद्ध के भविष्य को आकार देगी और इजरायल हमास के खिलाफ क्या करेगा, यह तय करेगा.
हमास ने शनिवार सुबह शुरू किया था ऑपरेशन 'अल-अक्सा फ्लड' हमास ने शनिवार सुबह (7 अक्टूबर) इजराइल पर अचानक ही गाजा से कई रॉकेट लॉन्च किए. हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. इसके अलावा हमास ने दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ भी की. हमास ने अपने इस ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' कहा. हमास के हमले के बाद इजरायल ने 'युद्ध' की घोषणा कर दी. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये घोषणा करते हुए कहा कि उनका देश अपने दुश्मन से "अभूतपूर्व कीमत" वसूलेगा. इजरायल ने अपने दुश्मन के खिलाफ 'ऑपरेशन आयरन स्वार्ड्स' लॉन्च किया है.
(इजरायल के जवाबी हमले से गाजा में ध्वस्त हुई बिल्डिंग)इजरायल ने शुरू किया जवाबी ऑपरेशन 'आयरन स्वॉर्ड्स' इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमने हमास के हमले के जवाब में ऑपरेशन 'आयरन स्वॉर्ड्स' शुरू किया है. इसके जरिए हवा, जमीन और समुद्र से गाजा पट्टी में रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन में नहीं. आज सुबह हमास ने इजरायल और उसके नागरिकों पर एक जानलेवा हमला किया. दुश्मन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने अपने सभी सिक्योरिटी सिस्टम के चीफ को बुलाया और हमास के ठिकानों को तबाह करने का आदेश दिया, साथ ही बड़े पैमाने पर आर्टिलरी जुटाने का आदेश दिया है. हम हमास के हमले का करारा जवाब देंगे. दुश्मन को इसकी अभूतपूर्व कीमत चुकानी पड़ेगी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







