
Israel-Palestine conflict: अब तक मारे गए 700 इजरायली, 450 फिलीस्तीनी... पिछले 48 घंटे में गाजा से आई जंग की तस्वीरें बेहद डरावनी है
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीन में संघर्ष जारी है. युद्ध के दूसरे दिन इज़रायली सेना और आतंकवादी समूह हमास के बीच झड़पों से देश भर के कई क्षेत्र इससे प्रभावित हुए. इजरायल पर सबसे घातक हमला होने के बाद, इज़राइल में सैनिकों सहित कम से कम 700 इज़रायली मारे गए हैं और 1,900 से अधिक घायल हुए हैं.
शनिवार को हमास आतंकवादियों द्वारा गाजा से इजरायल में 3,000 से अधिक रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायल और गाजा में अब तक 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. जवाबी कार्रवाई में इजरायली रक्षा बलों ने गाजा में हमले किए. हमास आतंकवादियों ने अब तक कई नागरिकों का अपहरण किया और कई लोगों की हत्या कर दी है. इस नरसंहार के बाद इज़रायल भी घोषित तौर पर भीषण युद्ध पर उतर आया है.
रविवार को सैकड़ों इजरायली अपने लापता परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी लेने के लिए एक केंद्रीय पुलिस स्टेशन पर इकट्ठे हुए. इज़रायली सरकार के अनुसार, गाजा में हमास के आतंकवादियों द्वारा 100 से अधिक लोगों को पकड़ लिया गया है और बंधक बना लिया गया है. हालांकि, लापता लोगों की ठीक-ठीक संख्या क्या है, यह अभी भी नहीं कहा जा सकता है. युद्ध के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ जानिए बड़े अपडेट1000 से अधिक मृतक, 2300 से ज्यादा हुए घायल युद्ध के दूसरे दिन इज़रायली सेना और आतंकवादी समूह हमास के बीच झड़पों से देश भर के कई क्षेत्र इससे प्रभावित हुए. इजरायल पर सबसे घातक हमला होने के बाद, इज़राइल में सैनिकों सहित कम से कम 700 से ज्यादा इज़रायली मारे गए हैं और 1,900 से अधिक घायल हुए हैं. गाजा पट्टी में, इज़रायल के जवाबी हमले के बाद 450 से अधिक मौतें हुईं और लगभग 2,300 घायल हुए, जिससे कुल मौतों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई.
हिजबुल्लाह ने इजरायली चौकियों पर दागे मोर्टार इस बीच उत्तरी इजरायल में लेबनानी इस्लामिक समूह हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायली चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार से गोलाबारी की. इजरायली सेना ने लेबनान में तोपखाने से हुए हमलों का जवाब दिया और सीमा के पास हिजबुल्लाह चौकी पर ड्रोन हमला किया. इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.
यह भी पढ़िएः इजरायल, फिलिस्तीन और हमास... दशकों से चली आ रही जंग की जड़ क्या है? जानें हर बार कैसे मजबूत होते गए यहूदी
मिस्त्र में इजरायली पर्यटकों पर गोलीबारी, दो की मौत मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में एक पुलिस अधिकारी ने इजरायली पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम दो इजरायली और एक मिस्र गाइड की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों से सामने आया है कि हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है. यह घटना अलेक्जेंड्रिया में ऐतिहासिक पोम्पी स्तंभ स्थल पर हुई है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







