
Israel Hamas Conflict: हमास के साथ जंग के बीच भारत को लेकर क्या बोला इजरायल?
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. हमास ने शनिवार को इजरायल पर हमले के साथ इस जंग की शुरुआत की थी जिसमें सैकड़ों इजरायली नागरिक मारे गए हैं और हजारों घायल हैं. इसी बीच इजरायल के दूत ने भारत के समर्थन पर बात की है.
फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के इजरायल पर हमले और फिर इजरायल के पलटवार से मध्य-पूर्व में भारी अस्थिरता फैल गई है. हमास के हमलों को लेकर भारत में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि उनके देश को भारत से मजबूत समर्थन की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि भारत एक प्रभावशाली देश है और वो आतंकवादी की चुनौती को समझता है.
गिलोन ने कहा कि हमास ने बिना किसी वजह के हमला शुरू किया और इजरायल उसे अस्वीकार करता है. उन्होंने कहा कि इजरायल इस चुनौती से खुद निपटेगा और अपराधियों को सजा देगा. शनिवार से ही गाजा से हमास आतंकी हमले कर रहे हैं जिसमें 600 से अधिक इजरायली मारे गए हैं और 2,000 से अधिक घायल हो गए हैं.
वहीं, फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया है कि इजरायल के जवाबी हमलों में गाजा पट्टी में लगभग 200 लोग मारे गए हैं.
'भारत से समर्थन मिल रहा'
गिलोन ने कहा, 'हमारे देश को हमारे भारतीय मित्रों के बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी. भारत दुनिया में एक बहुत प्रभावशाली देश है. यह आतंकवाद की चुनौती को समझता है और इस संकट को भी भलीभांति जानता है. इस समय यह बेहद जरूरी है कि हमें वो सब करने की क्षमता दी जाए जिससे हमास अपना अत्याचार जारी नहीं रख पाए.'
गिलोन ने कहा कि भारत के पास आतंकवाद की गहरी समझ है और वो आतंकवाद को लेकर अनजान नहीं है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










