
Israel gaza attack: 'हमास के हर ठिकाने को हम मलबे में बदल देंगे, गाजा खाली कर दें', नेतन्याहू ने रविवार सुबह फिर चेताया
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीन में जारी जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के आतंकियों को चेतावनी दी है. रविवार को उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा कि हम फिलिस्तीन और गाजा में ऐसे सभी जगहों को मलबे में बदल देंगे जहां हमास के आतंकी छिपे हुए हैं या तैनात हैं. हालांकि इस पर हमास की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार को शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हमास के आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके सभी ठिकानों को हम मलबे में तब्दील कर देंगे.
बता दें कि शनिवार की सुबह को हमास के आतंकियों ने अलग-अलग तरीकों से इजरायल में घुसकर रिहायशी इलाकों में हमला कर दिया था. इस दौरान गाजा पट्टी की तरफ से इजरायल पर 20 मिनट के अंदर 5 हजार रॉकेट दागे गए थे. इसके बाद इजरायली सरकार ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी.
इजरायली सेना के एक्शन को लेकर हमास आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि गाजा शहर में उनके छिपने के स्थानों को "मलबे में बदल दिया जाएगा". उन्होंने इजरायली बलों की कार्रवाई को लेकर गाजा के निवासियों को सचेत करते हुए सुरक्षित जगह चले जाने को कहा है.
Israel-Palestine conflict: रात भर दागे गए रॉकेट, धुआं-धुआं रहा आसमान... हमास के हमले में अबतक 300 लोगों की मौत, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 2...
नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में कहा, "उन सभी जगहों पर जहां हमास तैनात है, छिपा है उन्हें हम मलबे में बदल देंगे, मैं गाजा के निवासियों से कहना चाहता हूं कि उस जगह को छोड़ दो क्योंकि हम हर जगह जबरदस्त कार्रवाई करेंगे." नेतन्याहू की यह चेतावनी इज़राइल में "युद्ध की स्थिति" की घोषणा के एक दिन बाद आई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










