
Israel: रक्षा मंत्री की सलाह इतनी नागवार गुजरी कि नेतन्याहू ने कर दिया बर्खास्त
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है. सेना के जनरल रह चुके योआव गैलेंट ने नए विवादित कानूनों का विरोध किया था और सरकार से इन्हें रोकने का आग्रह किया था. इसके बाद प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री को ही बर्खास्त कर दिया.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है. गैलेंट ने शनिवार को पीएम नेतन्याहू से इजरायली न्यायपालिका में प्रस्तावित आमूलचूल बदलावों को रोकने का अनुरोध किया था. नेतन्याहू के कार्यालय ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.
रक्षा मंत्री ने की थी आलोचना
गैलेंट सेना में जनरल रह चुके हैं और नेतन्याहू की सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं. शनिवार को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि प्रधानमंत्री न्यायिक प्रणाली में बदलाव कर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं. रविवार को ही एक इजरायली सुशासन समूह ने आरोप लगाया था कि नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मुकदमे के दौरान समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं. समूह ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया था कि नेतन्याहू को दंडित किया जाए. प्रधानमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि समूह की अपील को खारिज कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पास हस्तक्षेप करने के लिए आधार नहीं है.
कानूनों का हो रहा है विरोध सुशासन की वकालत करने वाला यह समूह न्यायपालिका में सुधारों के प्रयास का तगड़ा विरोध कर रहा है. समूह ने कहा कि प्रधानमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं और एक प्रधानमंत्री जो अदालत के नियमों का पालन नहीं करता है वह अराजकतावादी है. इजरायल में क्वालिटी गवर्नमेंट के लिए आंदोलन चल रहा है जिसकी वजह से नेतन्याहू की सरकार और न्यायपालिका के बीच एक चल रहा विवाद और गहरा गया है. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं, सैन्य और व्यापारिक नेताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है और इजरायल के प्रमुख सहयोगियों ने चिंता व्यक्त की है.
क्यों हो रहा है विरोध इजरायल की संसद न्यायपालिका में कुछ बदलावों के लिए प्रस्तावित कई विवादित कानूनों में से पहले कानून को पारित कर दिया है. नेतन्याहू की सरकार इस सप्ताह फिर से संसद में अगले कानून पर वोट कराने जा रही है जिसके तहत, कानून सभी न्यायिक नियुक्तियों पर गवर्निंग गठबंधन (सरकार) को अंतिम अधिकार होगा.
आलोचक मानते हैं कि कानून नेतन्याहू के पक्ष में बनाया गया है और जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा. इसे लेकर नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अपनी ही सरकार का विरोध किया था. गैलेंट ने कहा था कि वह चिंतित हैं कि न्यायपालिका में आमूल-चूल परिवर्तन करने की योजना देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









