
Isha Foundation के संस्थापक सद्गुरु कनाडा में बड़ा सम्मान, मिला 'ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
AajTak
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु को कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) द्वारा ‘ग्लोबल इंडियन अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड उनके ‘कॉन्शियस प्लैनेट’ अभियान के तहत मानव चेतना बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण में योगदान के लिए दिया गया. सद्गुरु को 50,000 कनाडाई डॉलर इनाम भी मिला.
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु को कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) द्वारा ग्लोबल इंडियन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है. कनाडा के टोरंटो शहर में एक खास कार्यक्रम के आयोजन के दौरान यह पुरस्कार दिया गया.
क्यों मिला यह अवॉर्ड?
यह पुरस्कार उन्हें अपने आस-पास की दुनिया के बारे में जागरूक करने और प्रकृति को बचाने के लिए चलाए गए 'कॉन्शियस प्लैनेट' अभियान के लिए दिया गया है.
साथ में मिला कैश प्राइज
सद्गुरु को पुरस्कार के साथ 50,000 कनाडाई डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) भी दिए गए. उन्होंने यह पूरी रकम 'कावेरी कॉलिंग' नाम की एक परियोजना को समर्पित किया. यह परियोजना कावेरी नदी को बचाने और किसानों की मदद करने के लिए है. इस अभियान के तहत 242 करोड़ पेड़ लगाए जा रहे हैं, जिससे 8.4 करोड़ लोगों की जिंदगी बेहतर हो सके.
कार्यक्रम में कौन-कौन थे?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










