
IRCTC Nepal Package: IRCTC ने लॉन्च किया नेपाल जाने का शानदार हवाई टूर पैकेज, जानिए किराया और बुकिंग का तरीका
AajTak
Lucknow-Nepal Tour Package: यह टूर पैकेज दिनांक 19.06.22 से 24.06.22 तक संचालित किया जाएगा. इस टूर में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से काठमाण्डू एवं लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है.
Indian Railways: IRCTC एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पर्यटक स्थलों के लिए टूर पैकेज का आयोजन करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय हवाई टूर पैकेज भी लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी मे IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से नेपाल का 06 दिन और 05 रात का विदेश यात्रा टूर पैकेज आयोजित करने जा रहा है. यह टूर पैकेज दिनांक 19.06.22 से 24.06.22 तक संचालित किया जाएगा. इस टूर में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से काठमाण्डू एवं लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है.
नेपाल के इन दर्शनीय स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण : इस पैकेज के तहत काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मन्दिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनकामना मन्दिर, विन्ध्यवासिनी मन्दिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराये जायेंगे. इस टूर के दौरान हिमालय की पहाड़ियों में सूर्योदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा. इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी.
इतना होगा किराया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नेपाल के इस हवाई टूर के लिए दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रुपये. 39,000/- प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 38,850/- किया गया है. यदि कोई व्यक्ति अकेला होटल के रूम में ठहरेगा तो उसके लिए पैकेज मूल्य रु. 48,500/- होगा. आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य रीजनल प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है एवं बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर की जाएगी.
अन्य पैकेज भी उपलब्ध IRCTC द्वारा लखनऊ से नेपाल के टूर का आयोजन तो किया ही जा रहा है. इसके अतिरिक्त तपती गर्मी से राहत के लिए कश्मीर की वादियों, लेह-लद्दाख, शिमला-मनाली एवं धर्मशाला-डलहौजी की सैर के लिये भी मई और जून माह में पैकेज उपलब्ध हैं.
इस तरह से करें बुकिंग : इच्छुक व्यक्तियों द्वारा पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है.
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये सम्पर्क करेंः नेपालः8287930922, कश्मीर एवं लेह-लद्दाखः- 8287930911, शिमला-मनाली एवं धर्मशला-डलहौजीः- 828790912

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







