
IRCTC लाया लखनऊ से नेपाल की शानदार ट्रिप का मौका, जानिए किराया-बुकिंग समेत टूर पैकेज की डिटेल्स
AajTak
IRCTC International Tour Package: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए शानदार टूप पैकेज लेकर आया है. जिसमें फ्लाइट से इंटरनेशनल यानी अंतरराष्ट्रीय ट्रिप पर जा सकते हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
IRCTC Lucknow to Nepal Tour Package: अगर आप जून के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है शानदार पैकेज. IRCTC के इस पैकेज के तहत विदेश घूम सकते हैं, दरअसल, इंटरनेशनल टूर पैकेज में लखनऊ से नेपाल की यात्रा कराई जाएगी. IRCTC अमृत महोत्सव मनाने के लिए Gems of Nepal का पैकेज लेकर आया है. ये पैकेज 6 दिन 5 रात का होगा.
कब संचालित होगा Lucknow to Nepal टूर पैकेज? IRCTC जहां एक ओर देश के दर्शनीय और धार्मिक स्थलों के पर्यटन के लिए ट्रेनों के माध्यम से टूर पैकेज का संचालन कर रहा है, वहीं हवाई टूर पैकेज भी संचालित कर रहा है. बता दें, कोरोना महामारी के बाद ये IRCTC का पहला अंतरराष्ट्रीय पैकेज है. इस पैकेज की शुरुआत 19 जून से होगी. वहीं, इस टूर पैकेज की अत्यधिक मांग को देखते हुए, IRCTC, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ नेपाल के लिए और भी टूर पैकेज आयोजित करने जा रहा है. IRCTC के मुताबिक, ये दो नए पैकेज 21 से 16 जून तक और 22 से 27 जून तक संचालित होंगे.
फ्लाइट से कर सकेंगे यात्रा 06 दिन और 05 रात की इन यात्राओं में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से काठमाण्डू एवं लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है. इस टूर के दौरान यात्री नेपाल के सुप्रसिद्ध मंदिरों और पर्यटक स्थलों का भ्रमण और दर्शन कर सकते हैं.
कोरोना के बाद IRCTC का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज इस बारे में बात करते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कोविड महामारी के बाद यह पहला मौका है, जब आईआरसीटीसी अपने पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज की शुरुआत कर रही है. उन्होंने बताया कि जून के महीने में लखनऊ से नेपाल के लिए 6 दिन 5 रात के टूर का आयोजन आईआरसीटीसी द्वारा किया जा रहा है.
इन पर्यटक और धार्मिक स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण इस पैकेज के तहत काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनकामना मंदिर, विन्ध्यवासिनी मंदिर और गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराये जाएंगे. हिमालय की पहाड़ियों में सूर्योदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा.
यात्रियों को मिलेंगी कौन सी सुविधा, कितना होगा किराया? इस हवाई यात्रा पैकेज में आने-जाने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) की जाएगी. दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 39,000 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे. वहीं, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 38,850 रुपये खर्च करने होंगे. यदि एक व्यक्ति अकेला होटल के रूम में ठहरेगा तो उसे 48,500 रुपये खर्च करने होंगे. इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध हैं. इसलिए बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर की जाएगी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







