
Iran को बड़ा झटका, Israel की एयरस्ट्राइक में टॉप ईरानी कमांडर Syed Raza Mousavi की मौत
AajTak
इजरायल ने ईरान के टॉप कमांडर को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है. इजरायल ने इस ऑपरेशन को तब अंजाम दिया, जब ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर सैयद रजा मौसावी सीरिया के दमिश्क में मौजूद थे. इजरायल ने सीरिया में ही उन्हें निशाना बना लिया.
गाजा में इजरायल-हमास की जंग के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है. इजरायल ने ईरान के टॉप मिलिट्री कमांडर को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है. जिस अटैक में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर सैयद रजा मौसवी की जान गई है, उसे सीरिया के दमिश्क में अंजाम दिया गया है. यरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दमिश्क के ग्रामीण इलाके सेट जैनब में विस्फोटों की आवाज सुनी गई. इसके बाद दमिश्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास धुएं के बादल दिखाई दिए.
सैयद रजा मौसवी का मारा जाना ईरान के एक बड़ा झटका है, क्योंकि मौसवी सीरिया और लेबनान में ऑपरेशंस को अंजाम दे रहे थे. ऐसे में इजरायल के मौसवी को निशाना बनाने से ईरान का मिशन इस इलाके में धीमा पड़ सकता है. ईरानी कमांडर सैयद रजा मौसवी अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे जा चुके ईरान के अहम कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के बेहद करीबी थे.
बदला लेने की हो सकती है कोशिश
इजरायल के इस हमले के बाद अब उम्मीद है कि ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला या हूती विद्रोही इजरायल से बदला लेने की कोशिश कर सकते हैं. वैसे ही ईरान को सपोर्ट करने वाले ये संगठन लगातार उन समुद्री जहाजों को निशाना बना रहे हैं, जिनका कनेक्शन किसी भी तरह से इजरायल के साथ जुड़ा हुआ है. हाल ही में गुजरात की समुद्री सीमा से 200 मील दूर इजरायल संबंधित एक जहाज पर ड्रोन हमला किया गया था. इसका आरोप भी ईरान समर्थित संगठनों पर ही लग रहा था.
इसी तरह मारे गए थे कासिम सुलेमानी
बता दें कि साल 2020 में अमेरिका ने इसी तरह ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को एयरस्ट्राइक में मार गिराया था. तब, कमांडर कासिम सुलेमानी और कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस सीरिया से बगदाद एयरपोर्ट पहुंचे थे. उनके चाहने वाले एयरपोर्ट पर जमा थे और प्लेन के लैंड होते ही उन्हें विमान के पास ही लेने पहुंच गए थे. वहां दो एसयूवी कारें दोनों को लेने के लिए खड़ी थीं. तब एक कार में जनरल सुलेमानी और दूसरी में अबू महदी अल-मुहांदिस बैठ गए थे. जैसे ही दोनों कार एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, वैसे ही रात के अंधेरे में अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन ने कारों पर कई मिसाइलें दाग दीं थीं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







