
Iran और Israel में किसकी इकोनॉमिक पावर ज्यादा? डिफेंस बजट और जीडीपी में कौन भारी
AajTak
जब डिफेंस पर खर्च की बात आती है तो इजरायल ईरान की तुलना में काफी ऊपर है. जहां ईरान का कुल डिफेंस बजट 9.95 अरब डॉलर है, तो वहीं इजरायल का रक्षा बजट (Israel Defence Budget) का डिफेंस बजट 24.4 अरब डॉलर है. यानी इजरायल डिफेंस बजट पर ईरान की तुलना में 2.5 गुना से भी ज्यादा खर्च करता है.
इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार तड़के हमला किया, जिसमें सैन्य ठिकानों से लेकर न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया. इस घटना के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ चुका है और माना जा रहा है कि ईरान, इजरायल के इस हमले का कड़ा जवाब देगा. हालांकि 2 से 3 दिन पहले से ईरान को चेतावनी मिल रही थी, फिर भी वह हमला रोकने से नाकाम रहा है. आइए समझते हैं दोनों देशों में से किसी सेना ज्यादा मजबूत है और कौन डिफेंस पर ज्यादा खर्च करता है?
डिफेंस बजट में कौन-किसपर भारी? इजरायल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से है, जिसके पास आधुनिक हथियार से लेकर Iron Dome जैसा मजबूत डिफेंस सिस्टम है. वहीं ईरान के पास भी भारी-भरकम सैनिक बल है. लेकिन जब डिफेंस पर खर्च की बात आती है तो इजरायल ईरान की तुलना में काफी ऊपर है. जहां ईरान का कुल डिफेंस बजट 9.95 अरब डॉलर है, तो वहीं इजरायल का रक्षा बजट (Israel Defence Budget) का डिफेंस बजट 24.4 अरब डॉलर है. यानी इजरायल डिफेंस बजट पर ईरान की तुलना में 2.5 गुना से भी ज्यादा खर्च करता है.
सिर्फ आयरन डोम पर 3 गुना ज्यादा खर्च इजरायल अपने मजबूत डिफेंस सिस्टम Iron Dome पर ईरान के रक्षा बजट से तिगुना पैसा खर्च करता है. आयरन डोम एक ऐसा सिस्टम है, जो हवा में ही मिसाइलों को मार गिराता है. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ईरान का रक्षा बजट 9.95 अरब डॉलर (करीब 83,000 करोड़ रुपये) है. वहीं इजरायल का रक्षा Iron Dome की लागत तकरीबन 3 लाख करोड़ रुपये है. यानी ईरान के डिफेंस बजट की तुलना में तीन गुना ज्यादा इजरायल का डिफेंस बजट है.
ईरान-इजरायल की जीडीपी इन दोनों देशों के GDP की बात करें तो इस मामले में भी इजरायल बहुत आगे है. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, Iran GDP 413.5 अरब डॉलर है, जबकि इजरायल की अर्थव्यवस्था (Israel GDP) 525 अरब डॉलर से ज्यादा है.
सैनिक क्षमता इजराइल के पास कुल 170,000 एक्टिव सैनिक हैं, जिनमें 465,000 रिजर्व और 35,000 अर्धसैनिक बल शामिल हैं. वहीं, ईरान की सैन्य उपस्थिति बहुत बड़ी है, जिसमें 610,000 एक्टिव सैनिक, 350000 रिजर्व और 220,000 अर्धसैनिक बल हैं.
हवाई हमले की क्षमता में कौन आगे? हवाई क्षमताओं की बात करें तो इजरायल के पास 612 विमानों का संचालन है, जिसमें 241 लड़ाकू जेट और 146 हेलीकॉप्टर शामिल हैं. जबकि 48 को हमलावर हेलीकॉप्टर की कैटेगरी में रखा गया है. ईरान के पास कुल 551 विमान हैं, जिनमें 186 लड़ाकू जेट और 129 हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिनमें से 13 को हमलावर हेलीकॉप्टर के तौर पर रखे गए हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







