
IPL 2025, RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हरी जर्सी पहनकर क्यों उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु? जानें वजह
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हर आईपीएल सीजन में एक मुकाबला ग्रीन जर्सी पहनकर खेलती है. आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए जागरूकता पैदा करना है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से हुआ है. 13 अप्रैल (रविवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में आरसीबी के खिलाड़ी रेड जर्सी की जगह ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे. खास बात ये है कि यह हरी जर्सी स्टेडियम में मिले कचरे से बनाई (रिसाइकिल) गई है.
हरी जर्सी पहनकर क्यों उतरी आरसीबी?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हर आईपीएल सीजन में एक मुकाबला ग्रीन जर्सी पहनकर खेलती है. दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरती है. ग्रीन कलर पेड़ और पर्यावरण का प्रतीक माना जाता है, आरसीबी साल 2011 से ही अपने 'गो ग्रीन' इनिशिएटिव के तहत ऐसा करती आ रही है. यह दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूक करने की एक पहल है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार लोगों से पेड़ लगाने की अपील करती रही है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के समय आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी इस पर बयान दिया. पाटीदार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए जागरूकता पैदा करना है.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने 15 और राजस्थान ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली.
बेंगलुरु Vs राजस्थान H2H कुल मैच: 32 बेंगलुरु जीता: 15 राजस्थान जीता: 14 बेनतीजा: 3

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












