
IPL 2024 and Stale Food: आईपीएल में दर्शकों को मिला बासी खाना... विराट कोहली के होम ग्राउंड KSCA के मैनेजमेंट पर FIR दर्ज
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां 12 मई को दिल्ली कैपिटल्स और बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था. एक दर्शक ने इसी मैच के दौरान बासी खाना देने का आरोप लगाते हुए KSCA के मैनेजमेंट और कैंटीन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
IPL 2024 and Stale Food: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ प्लेऑफ में एंट्री करने जा रहा है. मगर इससे ठीक पहले एक विवाद भी सामने आया है. आईपीएल में दर्शकों को स्टेडियम में बासी खाना (stale food) दिया जा रहा है. यह मामला विराट कोहली के होम ग्राउंड बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम से सामने आया है.
इसको लेकर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. 23 साल के चैतन्य ने यह FIR कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. दरअसल, 12 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया था.
कैंटीन का खाना खाने के बाद चैतन्य की तबीयत बिगड़ी
चैतन्य भी यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे. इस मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी टीम दिल्ली को 47 रनों से हराया था. मुकाबले में विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 13 गेंदों पर 27 रन जड़े थे. जबकि रजत पाटीदार ने 52 रनों की पारी खेली थी.
चैतन्य ने बासी खाना देने के मामले में KSCA के मैनेजमेंट और कैंटीन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. वो अपने दोस्त गौतम के साथ मैच देखने पहुंचे थे. उन्होंने कतर एयरवेज फैन्स टैरेस स्टैंड से मुकाबला देखा था. शिकायत के मुताबिक, मैच के दौरान चैतन्य ने कैंटीन से घी चावल, इडली, चना मसाला, कटलेट, रायता और ड्राय जामुन लिए थे.
अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग बताया

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












