IPL 2021 2nd Half MI Schedule: 19 सितंबर को चेन्नई के खिलाफ पहला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस, जानें दूसरे हाफ का शेड्यूल
ABP News
Mumbai Indians Schedule: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस फिलहाल सात मैचों में चार जीत के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. जानें आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल.
IPL 2021 2nd Half Mumbai Indians Schedule: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे हाफ की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है. दूसरे हाफ का पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. ऐसे में मुंबई जीत के साथ आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज़ करना चाहेगी. मुंबई इंडियंस फिलहाल सात मैचों में चार जीत के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. आइये जानें आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल.
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा किया था. ऐसे में वो इस बार खिताब की हैट्रिक लगाना चाहेगी. मुंबई इंडियंस को अगर प्ले ऑफ में पहुंचना है तो उसे दूसरे हाफ के अपने सात मैचों में से चार मैच जीतने होंगे.