
IPL मैचों को लेकर DMRC ने किया मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैचों में भाग लेने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर अपनी अंतिम ट्रेन का समय बढ़ा दिया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और शटल सेवाओं के संबंध में एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राष्ट्रीय राजधानी में IPL मैचों को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है. DMRC की तरफ से मेट्रो की टाइमिंग बदलने के विषय में जानकारी दी गई है. दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार, 24 अप्रैल को IPL का मुकाबला खेला जाना है. उसके बाद 7 और 14 मई को भी दो IPL मैच होने हैं, जिसको देखते हुए डीएमआरसी ने आखिरी मेट्रो के टाइम में बदलाव किया है. DMRC ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि राजधानी में तीन IPL मैचों के आयोजन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आखिरी ट्रेन की टाइमिंग को बढ़ा दिया है. यह काम सभी लाइनों पर किया गया है ताकि मैच देखने आए दर्शक अपने-अपने घरों के लिए रात में आसानी से लौट सकें.
बता दें कि सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे चलती है, लेकिन मैचों के आयोजन के चलते अब अलग-अलग रूट पर आखिरी ट्रेन की टाइमिंग रात 11.20 बजे से 1.30 बजे तक कर दी गई है.
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी दिल्ली में IPL मैचों के आयोजन के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. यह एडवाइजरी 24 अप्रैल को होने वाले मैच को लेकर की गई है. आज शाम को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7 बजे से रात 11.30 बजे तक मैच का आयोजन किया जाएगा. दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार, बुधवार को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं बहादुर शाह जफर मार्ग पर दिल्ली गेट से ITO चौक तक और JLN मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक डायवर्जन लागू किया गया है. इसके अलावा दर्शकों की सुविधा के लिए आईटीओ मेट्रो स्टेशन और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर शटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. वहीं गेट नंबर 1 से 8 और 16 से 18 के लिए माता सुंदरी मार्ग पार्किंग के साथ-साथ राजघाट पावर हाउस रोड और गेट नंबर 9 से 15 के लिए वेलोड्रोम रोड पर पार्किंग और सवारी की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. दर्शक इन स्थानों पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं. वहीं दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि स्टेडियम तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का उपयोग करें.
दिल्ली पुलिस ने आम जनता और मोटर चालकों से धैर्य रखने, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करने और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. इसके अलावा पुलिस ने लोगों को यातायात व्यवस्था के संबंध में लेटेस्ट जानकारी से अपडेट रहने की भी सलाह दी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







