
IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में बनाई जगह
AajTak
इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. 11 मैचों में उसके 18 अंक हो गए हैं और वह तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. वहीं, सनराइजर्स की 11 मैचों में ये 9वीं हार है. वह 4 अंकों के साथ तालिका में आखिरी स्थान पर है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया है. शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स ने 135 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अंबाति रायडू 17 और महेंद्र सिंह धोनी 14 रन पर नाबाद रहे. धोनी ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई. .@ChennaiIPL march into the #VIVOIPL Playoffs! 👏 👏 The @msdhoni-led unit beats #SRH & becomes the first team to seal a place in the playoffs. 👌 👌 #VIVOIPL #SRHvCSK Scorecard 👉 https://t.co/QPrhO4XNVr pic.twitter.com/78dMU8g17b

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











