
IPL: इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया, लग सकता है 2 साल का बैन
AajTak
यह लगातार दूसरा सीजन है, जब इंग्लैंड के इस 26 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है. इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी और उसके समर्थकों से माफी मांगी.
England batter Harry Brook: इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले दिल्ली कैपिटल्स(DC) के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया है. अब इसके लिए उन पर इस टूर्नामेंट में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है. ब्रूक को पिछले नवंबर में हुई मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
यह लगातार दूसरा सीजन है, जब इंग्लैंड के इस 26 साल के खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है. इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी और उसके समर्थकों से माफी मांगी.
ब्रुक ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने आईपीएल के अगले सीजन से हटने का बहुत मुश्किल फैसला किया है. मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना शर्त माफी मांगता हूं.’
उन्होंने कहा , ‘यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और मैं आगामी सीरीज की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता हूं.’
ब्रूक ने कहा, ‘इसके लिए मुझे अपने अब तक के करियर के सबसे व्यस्त दौर के बाद तरोताजा होने के लिए समय चाहिए. मैं जानता हूं कि हर कोई इसे नहीं समझेगा और मैं उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करता हूं, लेकिन मुझे वह करना होगा जो मुझे लगता है कि सही है और अपने देश के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है और मेरा पूरा ध्यान इसी पर है.’
pic.twitter.com/fHfQ2SXfH0

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












