
Into the Wild Trailer: Bear Grylls के इलाके में अजय देवगन, बोले- ये कोई खेल नहीं है ब्रो
AajTak
ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस के बीच इस एपिसोड को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. ट्रेलर में अजय बेयर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर के जंगलों और समंदर की उफनती लहरों के बीच खतरों का सामना करते दिखे. दोनों समंदर में शार्क के बीच तैरते नजर आए. मालदीव के जंगलों में अजय देवगन बेयर ग्रिल्स के साथ संघर्ष करते दिखे.
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन पॉपुलर शो Into The Wild with Bear Grylls में नजर आएंगे. शो के नए एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अजय देवगन और बेयर ग्रिल्स संग खतरों से लड़ते हुए रोमांच और एडवेंचर से भरी जर्नी के लिए निकलेंगे. इस एपिसोड को डिस्कवरी प्लस पर 22 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












