
International Women's Day: मिलिए बिना हाथों के जन्मी इस कलाकार से, जिसने कुदरत को भी चुनौती दे डाली
AajTak
चित्रकारी-पेंटिंग या म्यूरल आर्ट वो हुनर है जिसे दो हाथों के रहते भी हम आसानी से नहीं सीख पाते. लेकिन 22 साल की कनमोनी बिना हाथों के भी इसमें महारथी हैं. भले ही कुदरत ने उन्हें हाथ नहीं दिए, लेकिन उन्होंने अपने हुनर से अपने पैरों को ही अपने हाथ बना लिए. प्रेरणादायक है इनकी कहानी.
केरल की एक 22 वर्षीय महिला कनमोनी अपने हौसले से वो सभी बाधाएं पार कर रही है जो कुदरत ने उसे जन्म से दी थीं. कनमोनी का जन्म बिना हाथों और अविकसित पैरों के साथ हुआ था. लेकिन, ये कुदरती कमी भी उसके सपनों के आड़े नहीं आ सकी और उसने पैरों से अपनी कलाकारी के चलते 2019 में सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट रचनात्मकता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और 2018 में राज्य पुरस्कार जीतकर अपनी कला का लोहा मनवा दिया.
बिना हाथों के जन्मी कनमोनी ने बचपन से ही अपने पैरों से दोस्ती शुरू कर दी थी. फिर उसको अपने पैरों पर इतना संतुलन आ गया कि एक-एक करके वो अपने सभी सपनों को हासिल करने की दिशा में चल निकली. वह म्यूरल्स बनाने में माहिर है, वो अपने पैरों से पेंटिंग करके सबको चौंका देती है. इसमें उसके परिवार के साथ साथ टीचर्स का भी बड़ा रोल है. एक बार स्कूल में उसकी शिक्षिका ने उसके पैर की उंगलियों के बीच ब्रश फंसाया तो उसने कागज पर बना चित्र जल्दी से रंग डाला. यहीं से उसकी पेंटिंग की यात्रा शुरू हो गई और वो इस कला में माहिर होती गई.
मां ने निभाया बड़ा रोल
कनमोनी की पेंटिग्स इतनी खास है कि कई प्रमुख हस्तियों को उन्हें उपहार में दिया गया है. इनमें से पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, मलयालम सुपरस्टार, ममूटी और मोहनलाल और कई अन्य शामिल हैं. केरल के मंदिर उत्सव कनमोनी की कला के बिना पूरे नहीं होते. हाथी की साजसज्जा कनमोनी का एक और जुनून है. वह आदेश के अनुसार हाथी की साज-सज्जा बनाती है. कनमोनी मोतियों को क्रम से व्यवस्थित करने के लिए भी अपने पैरों का उपयोग करती है. बचपन से कनमोनी की मां इस बात का विशेष ध्यान रखती थीं कि उनकी बेटी की अक्षमता उसके सामान्य जीवन जीने के बीच में नहीं आनी चाहिए.
पेंटिंग जहां उन्हें खुशी देती है, वहीं संगीत उसकी चिकित्सा है. कनमोनी एक गायिका भी हैं, वो संगीत परीक्षा में भी प्रथम रैंक धारक हैं. वह वर्तमान में तिरुवनंतपुरम में स्वाति तिरुनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक में संगीत में एमए कर रही हैं.
टीचर ने पहचानी प्रतिभा

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












