
International Emmy Award 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके वीर दास-नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'आर्या' भी खाली हाथ
AajTak
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 'सीरियस मेन' में अपनी उम्दा अदाकारी के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. वीर दास बेस्ट कॉमेडी की कैटेगरी में चुने गए थे. वहीं सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या बेस्ट ड्रामा के लिए सिलेक्ट हुई थी. लेकिन तीनों जीत पर अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाए.
अंतराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स 2021 के विजेताओं की घोषणा हो गई है. भारत की ओर से वीर दास, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हुए थे, पर वे विनर ट्रॉफी तक पहुंचने में नाकामयाब हुए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












