
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! चलती रहेंगी ये वीकली स्पेशल ट्रेनें, लिस्ट में देखें टाइम शेड्यूल
AajTak
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दानापुर और सिकंदराबाद तथा रक्सौल और हैदराबाद/सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. यात्रियों की भीड़ और इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है.
रेल यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है. रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेलमंडल द्वारा चलाई जा रही रक्सौल से हैदराबाद और सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन की अवधि को बढ़ाया गया है. इसी तरह दानापुर मंडल के दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेनों की अवधि को विस्तार करते हुए सितंबर माह 2024 तक कर दिया गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दानापुर और सिकंदराबाद तथा रक्सौल और हैदराबाद/सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. यात्रियों की भीड़ और इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे ने इनके परिचालन अवधि में विस्तार का फैसला लिया है.
ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल में 2AC का 02 कोच, 1AC cum 2AC का 01 कोच, 3AC के 04 कोच, शयनयान के 10, साधारण श्रेणी के 04 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 07647/07648 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल में 2AC का 02 कोच, 1AC cum 2AC का 01 कोच, 3AC के 06 कोच, शयनयान के 08, साधारण श्रेणी के 04 एवं एसएलआर के 02 कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 07051/07052 हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल में 1AC cum 2AC का 01 कोच, 2AC का 02 कोच, 3AC के 06 कोच, शयनयान के 08, साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







