
Indian Railways: बिहार-बंगाल रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोलकाता और रक्सौल के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
AajTak
Festival Special Trains: त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाता है. बकरीद के मौके पर रेलवे ने कोलकाता और रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं ट्रेन का टाइम शेड्यूल और रूट.
Railway Special Trains Update: यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से समय-समय पर कई तरह के प्रयास किए जाते हैं. इसी कड़ी में बकरीद के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. रेलवे के मुताबिक, कोलकाता और रक्सौल के बीच ट्रेन संख्या 03119/03120 कोलकाता- रक्सौल-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के परिचालन का फैसला किया गया है. इस ट्रेन के चलने से बिहार और बंगाल के बीच आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी.
जानें ट्रेन शेड्यूल
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 03119 (कोलकाता-रक्सौल स्पेशल ट्रेन) कोलकाता से 6 जुलाई 2022 को 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 03120 रक्सौल-कोलकाता स्पेशल ट्रेन दिनांक 7 जुलाई 2022 को रक्सौल से 07.00 बजे खुलकर 00.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन नैहटी, बंडेल, बर्द्धमान,दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी.
पटना और अहमदाबाद के बीच भी चलाई जा रही है ट्रेन

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







