
Indian Railways: जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! मात्र 20 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
AajTak
भारतीय रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर गर्मियों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए आईआरसीटीसी के साथ मिलकर ट्रेन यात्रियों के लिए "बजट-अनुकूल" भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जिसके तहत जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को सिर्फ 20 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा.
छुट्टियों का सीजन शुरू हो गया है और इस समय ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है. आलम यह है कि बड़े स्टेशनों पर भी स्टॉपेज के दौरान भीड़ के चलते यात्री प्लेटफार्म पर उतर नहीं पा रहे हैं और खाने-पीने के सामान के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में रेलवे ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत ट्रेन के जनरल डिब्बो में यात्रा करने वाले यात्रियों तक किफायती दर पर भोजन पहुंचाने की कवायत शुरू की गई है.सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन इस भोजन को "इकोनामी मील" नाम दिया गया है. इसकी कीमत ₹20 और ₹50 रखी गई है. दरअसल, ट्रेनों के एसी और स्लीपर क्लास के यात्रियों तक तो खाने पीने का सामान चलती ट्रेन में भी उपलब्ध हो जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत जनरल कोच के यात्रियों को होती है. ऐसे में उन तक सस्ते दर पर भोजन पहुंचाने की दिशा में रेलवे की यह पहल सराहनीय है. रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों को किफायती दर पर भोजन (इकोनॉमी मील) उपलब्ध कराया जा रहा है. यात्रियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ये भोजन प्लेटफार्मों पर सामान्य श्रेणी के कोचों के निकट स्थित काउंटरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि यात्रियों को यह सुविधा बिना किसी परेशानी के आसानी से उपलब्ध हो सके.
गौरतलब है कि देश भर के 100 रेलवे स्टेशनों पर लगभग 150 इकोनॉमी मील काउंटर उपलब्ध है. पिछले वर्ष लगभग 51 स्टेशनों पर इस सेवा की शुरुआत की गयी थी, जिसमें विस्तार किया गया है. रेलवे के अधिकारियों के अनुसा, निकट भविष्य मे अधिक स्टेशनों को शामिल करते हुए इस पहल को और आगे बढ़ाने की योजना है. पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों की बात करें तो इकोनॉमी मील (किफायती भोजन) की सुविधा पूर्व मध्य रेल के 20 प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा आवश्यकतानुसार अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.रेलवे प्रशासन ने दी जानकारी इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय रेल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) के साथ मिलकर यात्रियों विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसमें किफायती दर पर 20 रूपए में इकोनॉमी मील (किफायती भोजन) और 50 रूपए में स्नैक्स मील (कॉम्बो भोजन) उपलब्ध कराया जा रहा है.
मध्य रेलवे की जानकारी के मुताबिक, 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जहां लंबी दूरी की ट्रेनें रुकती हैं, उनके लिए बजट-अनुकूल भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. फिलहाल ये यह सुविधा महाराष्ट्र के इगतपुरी, कर्जत, मनमाड, खंडवा, बडनेरा, शेगांव, पुणे, मिराज, दौंड, साईंनगर शिरडी, नागपुर, वर्धा, सोलापुर, वाडी और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर उपलब्ध है. रेलवे अधिकारी का कहना है कि एक "इकोनॉमी मील" सिर्फ 20 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें सात पूरियां और आलू भाजी होंगी, जबकि 50 रुपये में कोई चावल के व्यंजनों के साथ "स्नैक्स मील" खरीद सकता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







