
Indian Railway: यूपी-बिहार रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली के बाद भी रेलवे चलाएगा यह स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
East Central Railway: भारतीय रेलवे ने होली में लोगों को घर पहुंचाने के लिए एक तरफ जहां स्पेशल ट्रेनें चलाई है वहीं, दूसरी तरफ होली के बाद वापसी के लिए भी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. जिससे यात्रियों को भीड़ भाड़ का सामना ना करना पड़े और वह आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.
Indian Railway Holi special Train: होली का त्यौहार नजदीक है और इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिए दूरदराज के शहरों में रहकर नौकरी और काम धंधा करने वालों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. भारतीय रेलवे ने होली में लोगों को घर पहुंचाने के लिए एक तरफ जहां स्पेशल ट्रेनें चलाई है. वहीं, दूसरी तरफ होली के बाद उनको काम पर वापसी के लिए भी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. जिससे कि यात्रियों को भीड़ भाड़ का सामना ना करना पड़े और वह आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के बाद यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से देश के अन्य शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
देखें लिस्ट :
02363/02364 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल - गाड़ी संख्या 02363 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 24 एवं 27 मार्च, 2022 को पटना से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 02364 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 25 एवं 28 मार्च, 2022 को आनंद विहार से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.30 बजे पटना पहुंचेगी. यह स्पेशल दानापुर, आरा, बक्सर, पं.दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी.
2.05561/05562 जयनगर-लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल - गाड़ी संख्या 05561 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल 22 एवं 29 मार्च, 2022 को जयनगर से 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 13.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05562 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल 25 मार्च एवं 01 अप्रैल 2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 00.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे जयनगर पहुंचेगी. यह स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, पटना, आरा, बक्सर, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रूकेगी
02397/02398 गया-नई दिल्ली-गया सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल - गाड़ी संख्या 02397 गया-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 22 एवं 25 मार्च, 2022 को गया से 07.10 बजे खुलकर उसी दिन 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 02398 नई दिल्ली- गया सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 23 एवं 26 मार्च, 2022 को नई दिल्ली से 08.10 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे गया पहुंचेगी. यह स्पेशल डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पं.दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकेगी.
05557/05558 मुजफ्फरपुर-वलसाड- मुजफ्फरपर एक्सप्रेस स्पेशल - गाड़ी संख्या 05557 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस स्पेशल 22 एवं 29 मार्च, 2022 को मुजफ्फरपुर से 20.10 बजे खुलकर तीसरे दिन 11.30 बजे वलसाड पहुंचेगी वापसी में, गाड़ी सं. 05558 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल 25 मार्च एवं 01 अप्रैल, 2022 को वलसाड से 06.45 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. यह स्पेशल हाजीपुर, छपरा, मउ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शम्शवाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच एवं सुरत स्टेशनों पर रूकेगी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







