
India vs Bangladesh ODI Series: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी हुए बाहर
AajTak
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 4 दिसंबर (रविवार) से शुरू हो रही है. इस सीरीज की शुुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगी चोट की वजह से इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. शमी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे.
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगी चोट की वजह से इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. शमी को यह चोट हाथ में लगी थी. हालांकि बीसीसीआई ने अबतक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
बांग्लादेश दौरे पर भारत को तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत 4 दिसंबर यानी कि रविवार से ही हो रही है. शमी वनडे और टेस्ट दोनों टीमों का हिस्सा थे और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में पेस अटैक का नेतृत्व करने के लिए तैयार थे. लेकिन चोट के कारण उन्होंने 1 दिसंबर को बाकी भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश के लिए उड़ान नहीं भरी.
एनसीए में रिपोर्ट करेंगे शमी
पूरे मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'मोहम्मद शमी के हाथ में चोट लगी है जो ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद फिर से ट्रेनिंग शुरू करने के बाद लगी थी. उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है और उन्होंने एक दिसंबर को टीम के साथ यात्रा नहीं की.
टी20 विश्व कप के बाद शमी समेत रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे से ब्रेक दिया गया था. चार तेज गेंदबाजों- मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और युवा कुलदीप सेन पहले से ही दल में हैं. ऐसे में इस बात की कम ही संभावना है कि बीसीसीआई शमी के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी.
टेस्ट सीरीज से भी हो सकते हैं बाहर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












