India vs Australia 2nd ODI: बारिश से धुलेगा भारत vs ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे? जानिए विशाखापट्टनम के मौसम का मिजाज
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने जीत से आगाज किया. मुंबई में खेला गया पहला मुकाबला 5 विकेट से जीत टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है. अब दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में रविवार (19 मार्च) को खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का खतरा है...
India vs Australia 2nd ODI: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया है. मुंबई वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. अब दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में रविवार (19 मार्च) को खेला जाएगा.
मगर इस दूसरे वनडे मैच में बारिश का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल, भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक से करवट ली है. गर्मी का मौसम आना था, लेकिन दिल्ली, मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के कुछ शहरों मे जमकर बारिश हुई है.
रविवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे
विशाखापट्टनम का हाल भी कुछ ऐसा ही है. रविवार को यहां जमकर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. Accuweather के मुताबिक, रविवार को विशाखापट्टनम में बारिश की आशंका 80 प्रतिशत तक है. दिनभर बादल भी छाए रहेंगे.
रविवार को सुबह बारिश की आशंका ज्यादा है. ऐसे में गीले मैदान के कारण टॉस में भी देरी हो सकती है. दिनभर बादल छाए रहेंगे. शाम को 4 से 6 बजे के बीच तेज बारिश की आशंका है. पांच बजे के आसपास करीब 51 प्रतिशत बारिश की संभावना है. बारिश के कारण मैच के ओवर कम होने की भी आशंका है.
1⃣ Brilliant catch 2⃣ Wickets 4⃣5⃣* Runs For his superb all-round performance, @imjadeja bags the Player of the Match award as #TeamIndia beat Australia in the first #INDvAUS ODI 🙌 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/BAvv2E8K6h @mastercardindia pic.twitter.com/xaPDmpRX0p

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.