
India-US डील पर सरकार का पहला बयान, निर्मला बोलीं, 'बड़े, शानदार समझौते के पक्ष में हम भी...'
AajTak
Nirmala Sitharaman ने कहा है कि भारत में टैरिफ की जो दरें प्रभावी हैं, वो संसद की मंजूरी के बाद घोषित की जाती हैं और ये WTO की तय सीमा से काफी नीचे हैं. ऐसे में भारत को टैरिफ किंग कहा जाना पूरी तरह से अनुचित है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ (Trump Tariff) से मिली 90 दिन की छूट खत्म होने वाली है और इसकी डेडलाइन 9 जुलाई है. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की ओर से India-US Trade Deal को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए सरकार का रुख साफ कर दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत, अमेरिका के साथ के साथ एक बड़ा और अच्छा समझौता करना चाहेगा, लेकिन इसके लिए शर्तें भी लागू होंगी.
एग्रीकल्चर-डेयरी सेक्टर पर हो विचार अमेरिका के साथ व्यापक समझौते को लेकर बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर्स के लिए अभी निश्चित सीमाएं हैं, जिन पर विचार किया जाना बेहद जरूरी है. Donald Trump का हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि, 'हां, क्यों नहीं, हम एक समझौता करना चाहेंगे, एक बड़ा, अच्छा-सुंदर समझौती.'
'टैरिफ किंग' के लेबल पर कही ये बात Nirmala Sitharaman ने इस दौरान भारत को लेकर अक्सर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 'टैरिफ किंग' (Tariff King) के लेबल को लेकर भी बात की और कहा कि भारत में जो टैरिफ दरें प्रभावी हैं, वे जितनी दिखती है, हकीकत में उससे कहीं ज्यादा कम हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये प्रभावी Trariff संसद की मंजूरी के बाद राजपत्र में घोषित की जाती हैं, जो कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) की तय सीमा से काफी नीचे हैं. ऐसे में भारत को टैरिफ किंग कहा जाना पूरी तरह से अनुचित है.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सहमति! वित्त मंत्री सीतारमण का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में पूरी तस्वीर संभावित रूप से 8 जुलाई से पहले साफ हो सकती है. Trump के मुताबिक, India-US समझौते में दोनों देशों के बीच व्यापार में आने वाली सभी तरह की रुकावटों को दूर करना शामिल हो सकता है और इससे प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर शामिल हैं. इस बीच इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत-अमेरिकी के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते की शर्तों पर अब सहमति बन गई है और इसे अंतिम रूप दे दिया गया है.
ट्रंप ने भारत को लेकर कही थी ये बात गौरतलब है कि बीते सप्ताह Donald Trump की ओर से कहा गया था कि भारत के साथ जल्द एक बड़ा व्यापार समझौता हो सकता है और हम हम भारत के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं. उनके इस बयान के बाद भारत सरकार की ओर वित्त मंत्री ने इंडिया-यूएस डील पर पहला और बड़ा बयान देते हुए बड़े और शानदार समझौते के लिए तैयार होने की बात कही है. उन्होंने ये भी कहा है कि India-US के बीच ट्रेड पर बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष ने तमाम सेक्टर्स के उद्योगों की चिंताओं को ध्यान में रखा है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








