
India's Got Talent 9: कंटेस्टेंट ने गाया लता मंगेशकर का गाना, सुनकर रोने लगे Badshah, Shilpa Shetty- Kirron Kher ने संभाला
AajTak
शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो में इशिता विश्वकर्मा नाम की एक कंटेस्टेंट्स मेरा साया फिल्म से लता मंगेशकर का पॉपुलर सॉन्ग तू जहां-जहां चलेगा... गाने को बहुत खूबसूरती से गाती हुई नजर आ रही हैं. इशिता इतने शानदार तरीके से गाना गा रही हैं कि उनकी गायकी सुनकर सभी जजेस इमोशनल हो जाते हैं.
India's Got Talent 9: इंडियाज गॉट टैलेंट के 9वें सीजन के प्रोमो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं. इस शो में कई टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स अपने हुनर से फैंस और जजेस को हैरान कर रहे हैं. ऑन एयर होने से पहले ही शो के प्रोमोज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब शो में एक कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस देखकर शो के जजेस काफी इमोशनल नजर आए.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












