
India’s Got Talent में कंटेस्टेंट का गाना सुन निकले Jackie Shroff के आंसू, स्टेज पर जाकर छुए पैर
AajTak
कलर्स के शो इंडियाज गॉट टैलेंट की काफी चर्चा है. शो को खूब पसंद किया जा रहा है. इसे शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर जज करते हैं. अपकमिंग एपिसोड में जैकी श्रॉफ गेस्ट बनकर आएंगे. शो के एक प्रोमो में जैकी भावुक नजर आए. जानते हैं इसकी वजह.
रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के अपकमिंग एपिसोड में चार चांद लगाने आएंगे सबसे चहेते जैकी श्रॉफ. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वे काफी भावुक नजर आए. कंटेस्टेंट की आवाज में जैकी ऐसे खोए कि उनके आंसू निकल आए. इसके बाद जो हुआ उसे देख आप भी शॉक्ड हो जाएंगे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












