
India's Got Talent: कौन है BS Reddy? जिसके जादू को देखकर दंग हैं सभी
AajTak
'इंडियाज गॉट टैलेंट' के इस बार के सीजन में एक से बढ़कर एक टैलेंट्स आए हैं. इन्हीं में से एक हैं जादूगर बीएस रेड्डी, विशाखापट्टनम से आए हैं. शिल्पा शेट्टी, बादशाह, किरण खेर और मनोज को यह अपनी कला से कुछ ऐसा अनोखा जादू दिखा रहे हैं, जिसे देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में कई जादूगर आए और गए, लेकिन एक नाम इस लिस्ट में ऐसा शामिल हुआ जो भविष्य में कभी नहीं मिटेगा. इस जादूगर ने इतिहास रच डाला है. यह कोई और नहीं बल्कि बीएस रेड्डी हैं, जिन्होंने अपने जादू से शो के जजेज समेत दर्शकों को चौंका दिया है. कहा जाता है कि जादू एक आर्ट है, जिसमें हाई लेवल की अटेंशन, सूझबूझ और एकाग्रता चाहिए होती है. इसके साथ ही एक जादूगर की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने एक्ट से ऑडियन्स का भी मनोरंजन कर सके. हर जादूगर को बाकी के जादूगरों से कुछ अलग और अनोखा दिखाना पड़ता है, तभी वह चर्चा में भी आता है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












