
India-Pak Tension: वॉर इमरजेंसी के बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर आ गया LRAD सिस्टम, तुरंत मिलेगी लोगों को हमले की वॉर्निंग
AajTak
केंद्र सरकार ने 244 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों की तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है. दिल्ली में सुरक्षा उपकरणों का आधुनिकीकरण हो रहा है, जहां LRAD सिस्टम तैनात किया गया है. यह उपकरण आपात स्थितियों में अलर्ट जारी करने और भीड़ नियंत्रण में मदद करेगा.
Delhi police LRAD system: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. केंद्र सरकार के निर्देश पर देश के 244 जिलों में कल (बुधवार, 7 मई) को मॉक ड्रिल होगी, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कई दिनों से अभ्यास जारी है. इस बीच देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर LRAD (लॉन्ग रेंज एकॉस्टिक डिवाइस) सिस्टम तैनात गया है. पुलिस के अधिकारियों को इस सिस्टम के काम करने के बारे में जानकारी दी गई है.
क्या है LRAD सिस्टम?
LRAD एक ऐसी डिवाइस है जो कि विशेष प्रकार का ध्वनि-आधारित उपकरण है. इसका इस्तेमाल लोगों को अलर्ट करने के लिए जाता है.
LRAD बहुत तेज ध्वनि उत्पन्न करता है, जिसे 500 मीटर और एक किलोमीटर से अधिक तक सुना जा सकता है. अचानक हमले की स्थिति में, LRAD एक शक्तिशाली सायरन के रूप में काम करेगा, जो भीड़ को सावधान करेगा और जनता तक आपातकालीन संदेश पहुंचाएगा.
LRAD का उपयोग भीड़ नियंत्रण, चेतावनी और आपदा के समय लोगों को निर्देश देने के लिए किया जाता है.
पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत की तैयारियां क्या है, आइए जानते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












