India Jersey For Champions Trophy 2025: भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा या नहीं? चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले BCCI ने कर दिया साफ
AajTak
India Jersey For Champions Trophy 2025: अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होनी है. यह टूर्नामेंट 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत होगा. मगर इससे पहले यह सवाल काफी घूम रहा है कि भारतीय टीम की जर्सी पर मेजबान देश पाकिस्तान का नाम होगा या नहीं? इस पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट बयान दिया है.

पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई के नए सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय बोर्ड चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान ICC के सभी नियमों का पालन करेगा. यानी उन्होंने यह क्लियर कर दिया है कि सभी टीमों की तरह भारतीय टीम की जर्सी पर भी पाकिस्तान का नाम होगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.