
India In WTC Final 2023: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में पहुंची, ऑस्ट्रेलिया से होगी जंग
AajTak
टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. श्रीलंका और न्यूजीलैंड का टेस्ट खत्म होते ही टीम इंडिया ने यह कमाल किया है और अब उसकी नज़र इतिहास रचने पर है.
भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बना ली है. अहमदाबाद में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला ही जा रहा है, इस बीच न्यूजीलैंड में जारी एक मैच से यह अच्छी खबर आई है. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुआ टेस्ट मैच खत्म हो गया है, जिसमें न्यूजीलैंड की 2 विकेट से जीत हुई है और इसी के साथ टीम इंडिया ने WTC 2023 फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है.
भारत का मुकाबला अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है. यह मैच 7 से 11 जून को लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा, इस मैच के लिए 12 जून को रिजर्व भी रखा गया है. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसे फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था.
The World Test Championship final is locked in! 🔒 pic.twitter.com/gp231vF3Ic
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 2 विकेट से हराया इंदौर टेस्ट में भारत को मिली हार ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के समीकरण को दिलचस्प बना दिया था और टीम इंडिया को फाइनल के टिकट के लिए कुछ इंतज़ार करना पड़ा. इंदौर टेस्ट में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की जगह पक्की हुई, लेकिन भारत की निर्भरता श्रीलंका-न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच पर टिक गई. श्रीलंका अभी न्यूजीलैंड में दो टेस्ट की सीरीज खेल रहा है, उसे फाइनल में पहुंचने के लिए इस सीरीज को 2-0 से जीतना था, जो नहीं हो सका है.
क्राइस्टचर्च में हुए इस टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका ने 355 का बड़ा स्कोर बनाया, जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 373 रन बना दिए. यहां डिरेल मिचेल ने शानदार शतक जड़ा. लेकिन जवाब में श्रीलंका ने दूसरी पारी में पलटवार किया और 302 रन बना दिए, जिसमें एंजेलो मैथ्यूज़ का शतक शामिल रहा. ऐसे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रनों का टारगेट दिया, आखिरी दिन यह लक्ष्य हासिल करना मुमकिन था लेकिन मुश्किल रहा. हालांकि, न्यूजीलैंड इस मैच को आखिरी ओवर तक ले गया और अंत में जीत हासिल कर ली.
क्लिक करें: न्यूजीलैंड ने किया कमाल, आखिरी ओवर में श्रीलंका के खिलाफ जीता टेस्ट

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







