
India Final Scenario in T20 World Cup 2024: भारत को बारिश का खतरा नहीं, ऐसे फाइनल में होगी सीधी एंट्री, अफगानिस्तान ने बदला गणित
AajTak
India Final Scenario in T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. भारतीय टीम ने सुपर-8 में पहले अफगानिस्तान को शिकस्त दी. इसके बाद बांग्लादेश को हराया. अब इस स्टेज में भारतीय टीम को अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. यह मैच 24 जून को ग्रोस आइलेट में खेला जाएगा.
India Final Scenario in T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धूम मचा रखी है. टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं गंवाया है. टीम ने पहले सुपर-8 में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी. अब सेमीफाइनल में भी जगह लगभग पक्की कर ली है.
मगर रविवार को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप-1 का पूरा समीकरण ही बदल दिया है. इस नतीजे के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई. साथ ही अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल के दरवाजे खुल गए हैं.
हालांकि अफगानिस्तान की जीत ने भारतीय टीम को एक बड़ा गिफ्ट दिया है. अब भारतीय टीम के अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री करने का सुनहरा मौका बन गया है. यदि ऐसा होता है तो भारतीय टीम को सेमीफाइनल में बारिश से भी डरने की जरूरत नहीं रहेगी.
भारत के सेमीफाइनल पर बारिश का खौफ
फैन्स यहां थोड़े कन्फ्यूज हो गए होंगे? मगर स्पष्ट कर दें कि भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को गुयाना में खेलना है. जहां उस दिन बारिश की काफी ज्यादा आशंका है. ऐसे में भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल सकता है. यदि ऐसा होता है तो अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा पहुंचेगा और वो सीधे फाइनल में एंट्री करेगी.
इस वर्ल्ड कप में एक और सस्पेंस है. वो ये है कि दूसरे सेमीफाइनल के लिए ICC ने कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है. जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. यदि दूसरे सेमीफाइनल में बारिश आती है, तो उस मुकाबले के लिए रिजर्व-डे की बजाय 4 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया है, ताकि उस मैच को उसी दिन खत्म किया जा सके.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







