
India-Canada Business: भारत से ये सामान मंगाता है कनाडा... तनातनी से दांव पर 70000 करोड़ का कारोबार!
AajTak
India-Canada के बीच कारोबारी रिश्ते पुराने हैं और दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात लगातार बढ़ा है. वित्त वर्ष 2022-23 में भारत-कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 8.3 अरब डॉलर था, जो FY2023-24 में बढ़कर 8.4 अरब डॉलर (करीब 70,611 करोड़ रुपये) हो गया.
भारत और कनाडा (India-Canada) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव जोर पकड़ रहा है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के बाद से गहराया विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. ये तकरार दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्तों में भी कड़वाहट घोल सकती है और दांव पर 70,000 करोड़ रुपये हैं. जी हां, भारत और कनाडा के बीच बड़ा कारोबार है और तनाव बढ़ने से इस पर असर पड़ने की संभावनाएं भी हैं. आइए जानते हैं कि दोनों देशों के बीच क्या-क्या आयात-निर्यात होता है?
दोनों देशों के बीच इतना व्यापार पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, थिंक टैंक जीटीआरआई (GTRI) ने सोमवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव का अब तक दोनों देशों के बीच वस्तुओं के द्विपक्षीय व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ा है. हालांकि, ये कहना भी गलत न होगा कि जैसे-जैसे यह विवाद आगे बढ़ेगा, दोनों देशों को इससे बिगड़ने वाले आर्थिक हालातों को सावधानी से मैनेज करना होगा. क्योंकि दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात लगातार बढ़ा है. वित्त वर्ष 2022-23 में India-Canada के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 8.3 अरब डॉलर था, जो FY2023-24 में बढ़कर 8.4 अरब डॉलर (करीब 70,611 करोड़ रुपये) हो गया.
फिलहाल बिजनेस पर नहीं दिखा असर रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कनाडा से भारत का आयात बढ़कर 4.6 अरब डॉलर हो गया है, जबकि निर्यात में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और ये 3.8 अरब डॉलर रह गया है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि दोनों देशों के बीच तनाव का फिलहाल कारोबार पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा है. हालांकि, ऐसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आने वाले दिनों में तनाव और भी बढ़ने पर कारोबार पर भी असर पड़ सकता है. यहां बता दें कि कैनेडियन पेंशन फंड ने भारत में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है और करीब 600 कनाडाई कंपनियां भारत में अपने बिजनेस कर रही हैं.
एशिया पैसेफिक डॉट सीए की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2013 से 2023 तक, भारत में कनाडाई पेंशन फंड द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट में बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट (3.8 अरब कैनेडियन डॉलर से अधिक), फाइनेंशियल सर्विसेज (3 अरब कैनेडियन डॉलर से ज्यादा) और इंडस्ट्रियल ट्रांसपोर्टेशन (करीब 2.6 अरब कैनेडियन डॉलर) में था. इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएवल एनर्जी सेक्टर में भी बड़ी निवेश किया गया है.
भारतीय कंपनियां कनाडा में दे रहीं हजारों रोजगार कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी सीआईआई (CII) की बीते साल आई एक रिपोर्ट की मानें तो 30 से ज्यादा भारतीय फर्मों की कनाडा में मौजूदगी है और इनके द्वारा देश में किए गए इन्वेस्टमेंट की बात करें तो ये 40,446 करोड़ रुपये का है. इन कंपनियों के जरिए वहां पर करीब 17,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. इन कंपनियों द्वारा R&D खर्च भी 700 मिलियन कैनेडियन डॉलर बताया गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







