
'INDIA ब्लॉक पर स्थिति स्पष्ट करे कांग्रेस', उद्धव गुट ने पूछा- क्या अधर में है गठबंधन का भविष्य
AajTak
शिवसेना (यूबीटी) ने सवाल उठाया कि लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की स्थिति क्या है? इस सवाल का जवाब कांग्रेस को देना चाहिए था, क्या गठबंधन ज़मीन में धंस गया या हवा में उड़ गया? शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि तानाशाही से लड़ने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है और उसे इस नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए.
शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि कांग्रेस को INDIA ब्लॉक की स्थिति पर स्पष्ट रूप से बात करनी चाहिए और अहमदाबाद में हाल ही में हुई पार्टी बैठक में उसे इस मुद्दे को उठाना चाहिए था. पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस को अपने सहयोगी दलों से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए, लेकिन अब उसमें भारी कमी आ गई है. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया कि कांग्रेस ने अहमदाबाद की बैठक में सिर्फ अपने बारे में बात की, इस दौरान न तो INDIA गठबंधन का जिक्र हुआ, न ये कहीं सुनाई दिया. पीटीआई के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) ने सवाल उठाया कि लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की स्थिति क्या है? इस सवाल का जवाब कांग्रेस को देना चाहिए था, क्या गठबंधन ज़मीन में धंस गया या हवा में उड़ गया? शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि तानाशाही से लड़ने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है और उसे इस नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए.
बता दें कि 8-9 अप्रैल को गुजरात में कांग्रेस की बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. लेकिन शिवसेना (यूबीटी) का मानना है कि इस बैठक से कोई ठोस राजनीतिक दिशा नहीं निकली. उद्धव गुट ने पूछा कि बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की क्या रणनीति है? क्या वह फिर से हार को गले लगाएगी?
शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. महाराष्ट्र में भले ही लोकसभा में कांग्रेस को सफलता मिली हो, लेकिन विधानसभा चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. संपादकीय में कहा गया है कि बीजेपी के घोटाले इस हार के लिए जितने जिम्मेदार हैं, उतने ही कांग्रेस के आंतरिक मतभेद भी हैं. कांग्रेस को आत्ममंथन करना होगा.
दिल्ली विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए संपादकीय में कहा गया कि वहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को हार का सामना करना पड़ा और कुछ कांग्रेस नेताओं को लगा कि अब रास्ता उनके लिए साफ है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








