
INDIA गुट के लिए दिल्ली-यूपी में क्यों अनुकूल हैं गठबंधन के हालात, जबकि पंजाब-बंगाल में नहीं
AajTak
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुलदीप कुमार की जीत को INDIA ब्लॉक के जिंदा होने का पहला सबूत माना गया, और दूसरा सबूत यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के रूप में मिला है. संभावना तो दिल्ली में भी बातचीत अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन क्या कारण है कि पंजाब और पश्चिम बंगाल में गठबंधन का कोई आधार नहीं बन पा रहा है?
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की हार के बाद से ही INDIA ब्लॉक की सांसे सुनाई देने लगी थीं, लेकिन पंजाब में तो हाल ये है कि गठबंधन की चर्चा तक नहीं है - और उत्तर प्रदेश में तो ऐसा लग रहा है जैसे विपक्षी गठबंधन चहलकदमी करने लगा हो.
और हाल ये है कि उत्तर प्रदेश के साथ साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच डील मध्य प्रदेश में भी फाइनल हो गई है. यूपी में समाजवादी पार्टी ने जहां कांग्रेस को 17 सीटें दी है, मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए कांग्रेस एक सीट छोड़ने को तैयार हो गई है - और अब ये मामला ऑफिशियल हो गया है.
बातचीत तो चल ही रही थी, और इसी वजह से अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भी दूरी बना कर चल रहे थे. सुनने में आया था कि कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए बलिया लोक सभा सीट चाह रही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी का जनाधार मजबूत मानते हुए अखिलेश यादव तैयार नहीं हुए. आखिरी बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुरादाबाद सीट पर भी अपनी जिद छोड़ दी, और बिजनौर सीट पर भी कांग्रेस को दावा छोड़ना पड़ा.
जैसे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत सही दिशा में होने का संकेत दिया था, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन का मामला प्रगति पर बताया था. कांग्रेस नेता की बात तो अंजाम तक पहुंच चुकी है, लेकिन AAP नेता की बात अब भी अधर में ही लटकी दिखाई पड़ रही है.
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के गठबंधन की बात भी सिर्फ दिल्ली के लिए कही है, पंजाब का जिक्र आने पर तो जैसे रास्ता ही बदल कर चल देते हैं - और बिलकुल वैसा ही रवैया ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ पश्चिम बंगाल में अपना रखा है.
आखिर क्या कारण है कि न तो पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल तैयार हैं, और न ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







