
'INDIA' गठबंधन की 28 में से 7 पार्टियां कांग्रेस से टूटकर बनीं, 7 दल कभी न कभी NDA में शामिल रहे
AajTak
विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में हुई थी. जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरु में जुलाई में हुई थी. पहली बैठक में जहां 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे वहीं दूसरी बैठक तक ये संख्या 26 तक पहुंच गई. अब मुंबई बैठक में 28 पार्टियों के नेता शामिल होने जा रहे हैं.
2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लक्ष्य के साथ 28 दलों के नेता आज से मुंबई में जुट रहे हैं. 2 दिन तक चलने वाला ये जमावड़ा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विपक्षी गठबंधन का संयोजक चुना जाना है. बेंगलुरु की बैठक में विपक्षी गठबंधन को 'INDIA' नाम दिया गया था. गठबंधन की खास बात ये है कि इसमें शामिल 28 पार्टियों में 7 कांग्रेस से टूटकर ही बनी हैं. इसके अलावा 7 दल ऐसे हैं, जो कभी न कभी एनडीए में रहे या बीजेपी के साथ सरकार में शामिल रहे.
गठबंधन में कौन कौन सी 28 पार्टियां शामिल?
जुलाई में बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई थी. इस बैठक में 26 दल शामिल हुए थे. गठबंधन को 'INDIA' नाम दिया गया था. अब तीसरी बैठक में पीजेंट्स एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया के साथ एक और क्षेत्रीय पार्टी भी शामिल होने जा रही है. अब 'INDIA' गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी और पीजेंट्स एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया शामिल हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र का एक क्षेत्रीय दल और शामिल होगा.
गठबंधन में शामिल ये पार्टियां कांग्रेस से टूटकर बनीं
भले ही बीजेपी के खिलाफ 28 दल एक साथ आ गए हैं. लेकिन खास बात ये है कि इस गठबंधन में शामिल 7 पार्टियां कांग्रेस से टूटकर ही बनी हैं.
केरल कांग्रेस और केरल कांग्रेस (M): के.एम. जॉर्ज और आर. बालकृष्ण पिल्लई के नेतृत्व में केरल कांग्रेस का गठन 1964 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर किया गया था. 1979 में केरल कांग्रेस में फूट के बाद केरल कांग्रेस (M) का गठन हुआ.टीएमसी: ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर 1 जनवरी 1998 को टीएमसी का गठन किया था. एनसीपी: एनसीपी का गठन 10 जून 1999 को शरद पवार, पी. ए. संगमा और तारिक अनवर ने किया था. तीनों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था. इन नेताओं ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाया था. पीडीपी: पीडीपी की स्थापना 1999 में पूर्व केंद्रीयमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने की थी. मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कांग्रेस से निकलकर अपनी बेटी महबूबा मुफ्ती के साथ पार्टी का गठन किया था. वे राजीव गांधी सरकार में मंत्री भी रहे. रालोद- चौधरी अजीत सिंह कांग्रेस में थे. उन्होंने पार्टी और सांसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने भारतीय किसान कामगार पार्टी की स्थापना की और 1997 के उपचुनाव में बागपत से लोकसभा चुनाव जीते. 1999 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल नाम से पार्टी बनाई.एआईएफबी- 1939 में कांग्रेस से अलग होकर सुभाष चंद्र बोस ने अलग होकर इस पार्टी की स्थापना की थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







