
IND vs PAK Live Steaming Time: 15 फरवरी को भारत से भिड़ेगा 'ड्रामेबाज' पाकिस्तान, जानिए कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
ABP News
IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा, जिसको लेकर पहले पाकिस्तान ने बहिष्कार का फैसला किया था. जानिए मुकाबला कब और कहां होगा. इसके लाइव प्रसारण की डिटेल.
पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी 3 शर्ते हैं. आईसीसी ने उन्हें भी नहीं माना. आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा. अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये बड़ा मुकाबला कब-कहां होगा? इस मैच के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल भी जान लीजिए.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों ग्रुप ए में हैं. भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया तो पाकिस्तान भी नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुकी है. पाकिस्तान का आज दूसरा मैच अमेरिका के साथ है और भारत का दूसरा मैच गुरुवार को नामीबिया के साथ होगा. भारत और पाकिस्तान अपना तीसरा मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27 वां मैच होगा. ये मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को है.
दोनों देशों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन है, जिसके तहत दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी लेकिन वेन्यू न्यूट्रल होगा. इसी वजह से श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा.













