
IND vs NZ Match Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, वरुण चक्रवर्ती का 'पंजा'... भारतीय टीम ने कीवियों को रौंदा, अब इस टीम से होगा सेमीफाइनल
AajTak
India vs New Zealand Match Highlights: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी ग्रुप मुकाबला रविवार को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें भारतीय टीम ने 44 रनों से जीत दर्ज की. मैच में भारतीय टीम ने 250 रनों का टारगेट दिया था. यह विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे रहा.
India vs New Zealand Match Highlights, ICC Champions Trophy: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम इस समय अजय रथ पर सवार है. उसने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है. चैम्पियंस ट्रॉफी का आखिरी ग्रुप मुकाबला रविवार (2 मार्च) को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 44 रनों से जीत दर्ज की.
मैच के हीरो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. पहले बैटिंग में अय्यर ने फिफ्टी जमाई. इसके बाद वरुण ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया. इस तरह भारतीय टीम अपने ग्रुप-ए में टॉप पर रही है.
अब भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में ही खेलना है. यह मुकाबला ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ होगा. जबकि चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में होगा. इस मैच में न्यूजीलैंड की टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी.
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 250 रनों का टारगेट दिया है. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में ही 205 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की ओर से वरुण ने 42 रन देकर 5 विकेट झटके.
न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही
टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने रचिन रवींद्र का विकेट सस्ते में गंवा दिया. रवींद्र (6) को हार्दिक पंड्या ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. फिर दूसरे ओपनर विल यंग (22) भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए. इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन हो गया. यहां से अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की पार्टनरशिप की.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







