
IND vs ENG Test: इंग्लैंड टेस्ट में दिखेगी 'न्यू टीम इंडिया', पिछले मैच से अबतक कोच-कप्तान सब बदले...
AajTak
भारतीय टीम ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. 4 मैचों में 2-1 की बढ़त भी बनाई. कोरोना के कारण पांचवां टेस्ट टाल दिया गया, जो अब होगा...
IND vs ENG Test: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में एक जुलाई में एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच है. दरअसल, यह सीरीज पिछले साल खेली गई थी. टीम इंडिया ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर 4 टेस्ट मैचों में 2-1 की बढ़त बना ली थी.
आखिरी टेस्ट मैच कोरोना मामलों के कारण नहीं हो सका था. इस मैच को टाल दिया गया था, जो इस बार हो रहा है. यह इस सीरीज का निर्णायक टेस्ट है. यदि भारतीय टीम जीतती है, तो 3-1 से सीरीज जीत लेगी, मगर इंग्लैंड जीतती है, तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ होगी.
इंडिया और इंग्लैंड टीम, दोनों बदल गए
पिछले साल जब सीरीज शुरू हुई थी, तब भारतीय टीम काफी अलग थी. इस बार जब आखिरी मैच खेला जाएगा, तब टीम इंडिया काफी बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी. सबसे बड़ा बदलाव यही है कि टीम का कप्तान, उपकप्तान और कोच तीनों बदल गए हैं. कुछ खिलाड़ियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
वहीं, इंग्लैंड टीम में भी काफी बदलाव हुए हैं. इंग्लिश टीम ने अपना कप्तान और कोच बदल लिया है. पहले जो रूट कप्तान थे, जिनकी जगह अब बेन स्टोक्स कमान संभाल रहे हैं. जबकि नए कोच ब्रेंडन मैक्कुलम बन गए हैं.
पिछली बार कैसी थी टीम इंडिया

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












