
IND vs ENG T20I Eden Garden Pitch Report: कोलकाता की पिच बनी 'पहेली', क्यरेटर ने ईडन गार्डन्स में छोड़ी घास, इंग्लैंड-भारत में किसे होगा फायदा
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे पर शर्मनाक हार के बाद जीत की आस लगाए करोड़ों फैंस अब इस छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का जलवा देखना चाहते हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली 5 मैचों की सीरीज में उतरेगी.
India vs England T20I, Eden Garden Pitch Report: कोलकाता का ईडन गार्डन्स अब एक ऐसे मैच की मेजबानी करने जा रहा है, जिसकी तरफ टीम इंडिया के प्रशंसक आंख गड़ाए बैठे हैं. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे पर शर्मनाक हार के बाद जीत की आस लगाए करोड़ों फैंस अब इस छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का जलवा देखना चाहते हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली 5 मैचों की सीरीज में उतरेगी.
सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम की रणनीति तो खुलकर बाहर नहीं आई है, फिर भी ओस की संभावना को देखते हुए ईडन गार्डन्स पर भारतीय टीम को गीली गेंद से अभ्यास करते देखा गया. दरअसल, जनवरी में गेंद बहुत जल्दी गीली हो जाती है. ओस के कारण गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है.
सूर्यकुमार और जोस बटलर दोनों को लगता है कि टॉस के परिणाम के बावजूद परिस्थितियां एक जैसी ही रहेंगी. ओस को देखते हुए टॉस जीतकर कोई भी कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा, क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा ओस की भूमिका अहम हो जाएगी. गेंदबाजों को ओस में गेंद को ग्रिप करने में भी मुश्किल आती है. दूसरी तरफ, ईडन की बाउंड्रीज छोटी हैं. इसका मतलब है बल्लेबाजी के लिए यह मैदान स्वर्ग होना चाहिए.
वैसे, टी20 इंटरनेशनल में इस मैदान पर भारत का सर्वाधिक स्कोर 186/5 है, जिसे उसने फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया था. जवाब में विंडीज की टीम 178/3 रन बना गई थी और भारतीय टीम को 8 रनों से करीबी जीत मिली थी.
वैसे, यह कोई नया विकेट नहीं होगा क्योंकि इस मैदान पर मौजूदा घरेलू सीजन के दौरान कई आयु वर्ग के मैच खेले जा चुके हैं. फिर भी कोलकाता की मौजूदा पिच 'पहेली' जैसी लग रही है. क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इस मैच के लिए अनुकूल ट्रैक तैयार करने में कड़ी मेहनत की है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












