
IND vs ENG: नायर, अभिमन्यु या सुदर्शन... पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में किसका दावा ज्यादा मजबूत
AajTak
20 जून से टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू होने जा रहा है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में जगह पाने के लिए करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
20 जून से टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू होने जा रहा है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में जगह पाने के लिए करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है. आईपीएल और इंडिया ए के हालिया प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन को चयन को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है.
करुण नायर ने किया दमदार कमबैक
करुण नायर ने इंडिया ए के अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा. इससे पहले आईपीएल 2025 और घरेलू क्रिकेट में भी करुण ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. अनुभवी बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जिससे उनके आत्मविश्वास में इजाफा हुआ है. कोच गौतम गंभीर ने भी करुण के अनुभव और इंग्लिश परिस्थितियों में उनके तकनीकी कौशल की तारीफ की है. लंबे समय बाद नायर की टीम में वापसी हुई है, वो इस मौके को भुनाना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: 'विराट कोहली से रोहित शर्मा की तुलना बंद करो...', पूर्व क्रिकेटर ने एक्सपर्ट्स को लगाई लताड़
अभिमन्यु ईश्वरन का संघर्ष जारी
वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. इंडिया ए के अभ्यास मैच में उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका. विशेषज्ञों का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी तकनीक बार-बार सवालों के घेरे में आई है, जिससे उनका टेस्ट प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि, घरेलू मैचों में ईश्वरन ने कई अच्छी पारियां खेली हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












