
Imran Khan Updated News: 'टेस्ट' से पहले मैच जीत गए इमरान खान? देखें शंखनाद
AajTak
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में आज इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया. डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया और सदन में वोटिंग नहीं होने दी. इसके साथ ही पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. संसद की अगली बैठक 25 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. इसके पहले, ऐसा लग रहा था कि आज पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में वोटिंग होगी और इमरान खान की सरकार गिर जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ, ऐन वक्त पर स्पीकर ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया और इमरान खान ने राष्ट्रपति से सिफारिश करके संसद को भंग करा दिया, अब पाकिस्तान में सियासी हंगामा बरपा है. क्या 'टेस्ट' से पहले मैच जीत गए इमरान खान? देखें शंखनाद का ये एपिसोड.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










