
Imran Khan No Trust Vote: पाकिस्तान संसद की कार्यवाही स्थगित, धरने पर बैठे विपक्षी नेता
AajTak
पाकिस्तान की संसद में बड़ा ड्रामा हुआ है. पाकिस्तान की संसद ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीवी पर देश को संबोधित किया और कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से देश की संसद भंग कराने और फिर से चुनाव कराने को कहा है. जिसके बाद बिलावल भुट्टो समेत पूरा विपक्ष पाक की संसद में धरने पर बैठ गया. बिलावल भुट्टों ने कहा हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. रमजान और कौम का जिक्र कर बिलावल ने इस पूरे किस्से को नया रंग देने की कोशिश की. देखें रिपोर्ट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










