
IMD Rainfall Alert: मॉनसून के बाद की बारिश से पुणे पानी-पानी, सड़कें जलमग्न-उखड़े पेड़, मुंबई का भी बुरा हाल
AajTak
Pune-Mumbai Rainfall: मॉनसून की विदाई के बाद पुणे समेत महाराष्ट्र के कई शहर भारी बारिश से बेहाल हैं. सड़कों पर पानी ही बारिश है. पुणे में भारी बारिश के बीच सड़कों के किनारे लगे पेड़ उखड़ गए हैं. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज, 18 अक्टूबर 2022 को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मॉनसून के बाद वाली बारिश में भी मुंबई का बुरा हाल है.
Maharashtra Rain Updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र राज्य के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है. मॉनसून की विदाई के बाद पुणे समेत महाराष्ट्र के कई शहर भारी बारिश से बेहाल हैं. सड़कों पर पानी ही बारिश है. पुणे में भारी बारिश के बीच सड़कों के किनारे लगे पेड़ उखड़ गए हैं. साथ ही बड़े पैमाने पर जलजमाव की स्थिति है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में दो कम दबाव के क्षेत्र बने हैं, जिसकी वजह से मुंबई और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. सड़कों से लेकर घर-मकानों और अस्पतालों तक में बारिश का पानी भर गया है. पुणे के दगडू शेठ गणेश मंदिर में बारिश का पानी भर गया है. पुणे शहर की सड़कों जलभराव से नदी जैसा तेज बहाव देखा जा रहा है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में आज यानी 18 अक्टूबर को भी भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, पुणे सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
Maharashtra | Heavy rainfall causes waterlogging in several parts of Pune; several trees were uprooted pic.twitter.com/M7wCxJ9avM
मौसम केंद्र मुंबई ने बारिश की संभावना को देखते हुए पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सातारा, सांगली, सोलापुर, परभणी, बीड़, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद और वाशिम में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के साथ बिजली चमकने-गरजने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है.
बीते कई सालों में अक्टूबर की बारिश ने बनाया रिकॉर्ड मुंबई में अक्टूबर की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में सबसे ज्यादा एक दिन में हुई बारिश 86.5 मिमी दर्ज की गई थी. वहीं, रिकॉर्ड की बात करें तो अक्टूबर में एक दिन का आंकड़ा साल 1988 में दर्ज किया गया था, जब 15 अक्टूबर को 140.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. मुंबई में बीते सप्ताह 24 घंटों में 114 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










