
IMD Rainfall Alert: अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में होने जा रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी
AajTak
IMD Rainfall Alert, Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों तेज बरसात हो रही है. हालांकि, धीरे-धीरे मॉनसून जा रहा है, लेकिन अब भी पूरी तरह से विदा होने में कई दिन बाकी हैं. मौसम विभाग ने आगामी 30 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, एक अक्टूबर से ओडिशा में भी तेज बारिश होने के आसार हैं.
Weather Update Today, 27 September 2022: कई महीनों तक जोरदार बारिश के बाद अब मॉनसून विभिन्न राज्यों से धीरे-धीरे विदा हो रहा है. हालांकि, कई हिस्सों में अब भी जोरदार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका कई इलाकों पर असर है.
मौसम विभाग ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करके उन राज्यों के बारे में जानकारी दी है, जहां पर आने वाले दिनों में बारिश होगी. IMD के अनुसार, इसके प्रभाव के तहत, 27 से 30 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में और 27 और 28 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु, पुडुचेरी में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 और ओडिशा में 28 व 29 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 सितंबर और अंडमान व निकोबार में 29 व 30 सितंबर, 2022 को गरज के साथ मध्यम और तेज बारिश होगी.
A cyclonic circulation lies over Northwest & adjoining Westcentral Bay of Bengal in lower & middle tropospheric levels. pic.twitter.com/PmPuHezqQX
उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि ओडिशा में 1 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी. यहां तक कि भुवनेश्वर सहित राज्य के कई हिस्सों में दिन में गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी और पड़ोस के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण एक अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि भुवनेश्वर में सबसे अधिक 10.2 मिमी बारिश हुई.
उन्होंने कहा कि मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, कंधमाल, कालाहांडी, क्योंझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों के साथ-साथ पूरे तटीय क्षेत्र में अगले 24 घंटों में गरज और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रहेंगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









