
IMD Rainfall: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, एक हफ्ते के मौसम पर दिया अपडेट
AajTak
नई दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में पिछले चार महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. आइए जानते हैं IMD ने दिया क्या अपडेट.
देश के हर राज्य में इन दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. देश की राजधानी नई दिल्ली में भी मौसम की आंखमिचौली जारी है. कभी बादलों का डेरा नजर आता है तो कभी धूप खिली नजर आती है. मौसम विभाग की मानें तो आज (बुधवार) नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने नई दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
निचले इलाकों में भर सकता है पानी मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली में आज बारिश के चलते निचले इलाकों में जल जमाव देखने को मिल सकता है. वहीं, ट्रैफिक पर भी इसका असर पड़ सकता है. इसलिए ही मौसम विभाग ने नई दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो आज नई दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला पर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
क्या हैं मौसम विभाग के कलर कोड मौसम विभाग मौसम से जुड़ी चेतावनी देने के लिए चार कलर कोड इस्तेमाल करता है. इसमें पहला है ग्रीन. इसका मतलब है कि कोई गंभीर मौसम की उम्मीद नहीं है और कोई सलाह जारी नहीं की गई है. वहीं, दूसरा है येलो जिसका अर्थ है कि मौसम की खबरों पर नजर बनाए रखें. ऑरेंज का अर्थ है कि जरूरत पड़ने पर एक्शन के लिए खुद को तैयार रखें. वहीं, रेड का अर्थ होता है कि आपको एक्शन लेने की जरूरत है.
अगले छह से सात दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम IMD की मानें तो नई दिल्ली के इलाकों में अगले छह से सात दिनों के लिए आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. साथ ही, कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो इन छह से सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







